हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, May 29, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

मोटरसाइकिल से गिरने पर 28वर्षीय युवक की मौत 
संतकबीरनगर। बेलहरकलां ब्लॉक क्षेत्र के बेलवासेंगर में शनिवार देर रात बाइक से गिरने से युवक घायल हो गया था।जिसकी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में रविवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।दुर्घटना में युवक के मरने की खबर सुनते ही युवक के परिवार में चीख पुकार मच गई।
दुधारा थानाक्षेत्र ग्राम पंचायत पिपरा प्रथम (पचमोनहा) निवासी सुखराज का छोटा पुत्र मोहन 28 वर्ष शनिवार शाम को मोटरसाइकिल लेकर चौराहे पर किसी कार्य वश निकला था।कार्य करने के उपरांत देर रात वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर की तरफ आ रहा था कि अचानक  ही मृत युवक गाड़ी लेकर गिर गया।जिससे युवक को काफी गम्भीर चोटे लग गई।घटनास्थल पर लोगो की भीड़ ने ही पास ही स्थित मृत युवक के घर पर इस बाबत सूचना दिया गया।परिजनों ने आनन फानन में निजी गाडी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले जाया गया।जहाँ पर युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद शीघ्र ही डाक्टरों ने हालत की गम्भीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में भी जब डाक्टरों ने युवक की गम्भीर हालत को देख कर  मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।जहा युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।इस बाबत मृतक के बड़े भाई गंगाराम ने बताया रविवार रात में युवक की हालत ठीक न होने पर लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए कहा गया।जिस बाबत युवक को लखनऊ ले जाने की तैयारी हो ही रही थी कि उसकी दौरान युवक की मौत हो गई ।

मृतक अपने पीछे पत्नी पूनम ,दो बेटिया दिव्यांशी 4 वर्ष,दिवंशी 2 वर्ष एवं मां सुभागी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया।

No comments: