सत्येन्द्र उपाध्याय, सिद्धार्थनगर
आजादी के 70वर्ष बाद भी मयस्कर न हो सका बिजली
जिले के इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलरिया के अंतर्गत ग्राम कटेश्वर नाथ टोला तेली मोहल्ला में अभी तक बिजली का अभाव है! आजादी के 70 साल बाद भी नही आबाद हो पाया कटेश्वर नाथ के टोला तेली मोहल्ला जबकि बिजली व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार द्वारा फ्री कनेक्शन दिया जा रहा है।
वही इस मोहल्ले में ना तो मोबाइल चार्ज हो पा रहा है ! बच्चों को पढ़ने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है !आज भी लालटेन ढिबरी का सहारा लेना पड़ता है! तेली मोहल्ले में अंधेरा छाया रहता है! मोदी जी का सपना अभी भी अधूरा साबित हो रहा है! जबकि हर चौराहे पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हर मोहल्ले में लेकिन कटेश्वर नाथ के तेली मोहल्ले में अभी तक ना स्ट्रीट लाइट वह बिजली की व्यवस्था हो पाई है !कटेश्वर नाथ के तेली मोहल्ले के लोगों ने गुहार लगाई है कि हमारे गांव की बिजली व्यवस्था सरकार द्वारा ठीक कराने की मांग की है! इस दौरान रामफेर ,तीरथ गुप्ता, राम सवारे, सुंदरपाती, माधव गुप्ता, प्रिंस मिश्रा, कल्लू गुप्ता आदि भारी संख्या में लोग ने सरकार से बिजली व्यवस्था की मांग की है

No comments:
Post a Comment