हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, May 24, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

NHPS के तहत कई बीमारियों के इलाज के खर्चे तय करने की दिशा में मोदी सरकार उठा रही है कदम
रीता उपाध्याय की रिपोर्ट 

नई दिल्ली। मोदीकेयर नाम से मशहूर हो रही राष्ट्रीय NHPS के तहत देश में विभिन्न बीमारियों के इलाज के खर्चे तय करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। इसके अंतर्गत कोरोनरी बायपास, घुटना प्रत्यारोपण और सी-सेक्शन आदि की लागत केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के तहत तय कीमतों से 15-20 प्रतिशत कम आएगी।
CGHS में सरकारी कर्मियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने NHPS के तहत 1354 मेडिकल पैकेज की लिस्ट तैयार की है। इनमें हृदय रोग, नेत्र रोग, शिशु रोग, मूत्र रोग और ऑन्कॉलजी स्पेशलटीज शामिल हैं। मसलन, वर्टेब्रल एंजियोप्लास्टी की लागत 80,000 रुपये तय की गई है जिसमें एक स्टेंट लगाने की जरूरत हो जबकि सिजेरियन सेक्शन के लिए 9,000 रुपये तय किए गए हैं। 

No comments: