हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, May 27, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
शिवपुरी पुलिस ने रिलेक्स स्पा सेंटर पर छापा मारा। स्पा सेंटर की आड़ में यहां चल सेक्स रैकेट चल रहा था। इस सेंटर से 2 महिलाओं व 9 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अब इसकी विस्तार से जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार स्पा संचालक ग्राहकों के व्हाट्सएप पर लड़कियों के फ़ोटो भेजती थी।ग्राहक के पसंद आने पर लड़कियों की सप्लाई करती थी।सामान्य रूप से देखने पर यहां स्पा सेंटर ही नजर आता था लेकिन इस इलाके के लोगों ने पुलिस को गोपनीय रूप से जानकारी दी थी कि यहां कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इस पर पुलिस ने योजना बना यह छापामार कार्यवाही की। शिवपुरी के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर इलाके में शुक्रवार रात पुलिस की भारी हलचल दिखाई दी।यहां संचालित एक स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं सहित नौ युवकों को गिरफ्तार किया। सेंटर संचालक के बारे में जानकारी लगी है कि उसके द्वारा स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। स्पा सेंटर संचालक व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजती थी।उसी पर सौदा तय हो जाता था। पसंद आने पर लड़की को ग्राहक के पास भेजती थी। यह सारा खेल सांकेतिक भाषा में होता था पर पुलिस ने असल धंधे की बू सूंघ ही ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

No comments: