हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, April 2, 2019

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान मे मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 अजय उपाध्याय क़ी  रिपोर्ट
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मंशानुरूप मतदाता जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के क्रम में आज  नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान एवं नेतृत्व में मतदाता जागरूकता हेतु खेसरहा ब्लाक के ग्रामपंचायत मरवटिया बाजार में मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मतदान में नैतिकता की अपील कर रहे प्रतीकात्मक राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक किरन दारा जी रहे। कार्यक्रम  में प्रतिभागी बैनर एवं प्ले कार्ड के साथ मतदाता जागरूकता के नारों का उद्घोष कर रहे । इस कार्यक्रम  में क्षेत्र  के विभिन्न गावों  से आये लगभग 250 महिलओं एवं पुरुषो  ने प्रतिभाग किया। नेहरु युवा केन्द्र में निम्न लोगों ने भाग लिया मुख्य अतिथि किरन जायसवाल,  ग्राम प्रधान रमजान अली , महिला मडल अध्यक्ष पूजा,  कार्य कर्ता सरिता
नेहा, प्रमिला,  अखिलेश ,  बिनय ग्राम पंचायत क़ी  स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा आदि लोग मौजूद रहे
 कार्यक्रम  के अन्त में नेहरू युवा केंद्र के लोगों  ने अपील की कि मतदाता भयमुक्त होकर पूर्ण नैतिकता के साथ मतदान अवश्यक करें।

No comments: