हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, January 18, 2019

दिल्ली पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, हमले की फिराक में थे


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है जो केरल के आरएसएस नेताओं को मारने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार किए गए युवकों में एक अफगानिस्तान का रहने वाला है, वहीं एक दिल्ली का और एक केरल का है। पुलिस ने अफगानिस्तान निवासी वली मोहम्मद, दिल्ली निवासी शेख रियाजुद्दीन ऊर्फ राजा ऊर्फ आलामी और केरल निवासी मुहथसिम ऊर्फ थसलीम को गिरफ्तार किया है।

इन में दो को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा है वहीं एक को केरल से पकड़ा है। यह आरएसएस के नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे थे। हालांकि अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।


No comments: