इलाज की सुविधा न मिलने से ग्रामीण को जाना पड़ता है जिला मुख्यालय
पथरदेवा।क्षेत्र के रामपुर महुआबरी के बेल्महा में बना एएनएम सेंटर अतिक्रमण हो जाने से बदहाल हो चुका है। यह केंद्र मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुका है। इससे गांव समेत क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सब कुछ जानने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा चुप है।
गांव निवासी हिदायत, नेबुल्लाह,अमीरुल,बच्चन जायसवाल, जलालुद्दीन, हामिद,तहाँ,आदि का कहना है कि यह एएनएम सेंटर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण जर्जर हो गया। गांव के प्रसूताओं की डिलीवरी भी नही होती है। न ही दवा का भी कोई सुविधा है । अतिक्रमण पूरी तरह इस केंद्र को अपने चपेट में ले लिया है सारी वेवस्था धीरे धीरे बंद हो गई। एएनएम सेंटर पर डिलीवरी न होने के चलते लोगों को मजबूर कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। लोगों ने एएनएम सेंटर के मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एक ही व्यक्ति का इस एएनएम सेंटर पर अवैध रूप से कब्जा है ,और इसमें भूसा और कंडा कई वर्षों से रख जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ए के सिंह डॉक्टर का कहना है कि एएनएम सेंटर के अतिक्रमण व बदहाल होने कि जानकारी विभाग को दे दी गई है। इसके साथ ही इसके जीर्णोद्धार के लिए धन की डिमांड की गई है। धन उपलब्ध होते ही मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा


No comments:
Post a Comment