हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, December 13, 2018

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी करते ही इस्तीफे का दौर शुरू


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 15 साल बाद सत्ता में वापसी करते ही प्रदेश में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। रमन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख सचिव अमन सिंह ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। अमन सिंह का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा था। भाजपा सरकार में अमन सिंह को सबसे शक्तिशाली नौकरशाह माना जाता है।

इसके पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार और स्टेट प्लानिंग कमीशन के डिप्टी चेयरमैन सुनील कुमार ने चुनाव नतीजे घोषित होने के पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबरों के अनुसार इस्तीफे का सिलसिला यहीं नहीं थमने वाला है। माना जा रहा है कि नई सरकार के गठन से पहले प्रदेश में कुछ और अफसर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

इससे पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद रमन सिंह ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। आमचुनाव के ठीक पहले भाजपा के पारंपरिक किलों में से एक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस युग की जबरदस्त वापसी हुई है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में भाजपा को मौका देने वाली जनता ने अगले पांच वर्षों के लिए सरकार की बागडोर कांग्रेस को सौंप दी है।

राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ में यह कांग्रेस की पहली चुनी हुई सरकार है। वर्ष 2000 में राज्य गठन के समय क्षेत्र में विधायकों के बहुमत की वजह से कांग्रेस ने सरकार बनाई थी, लेकिन उन विधायकों का चुनाव संयुक्त मध्यप्रदेश की विधानसभा के लिए हुआ था।

प्रदेश की 90 में से 67 सीटों के परिणाम घोषित हो गए। इसमें कांग्रेस ने 53, भाजपा ने 10 और जकांछ ने 04 सीटों पर जीत हासिल की। मतगणना शुरू होने से पहले तक 65 से अधिक सीटों पर जीत का दावा कर रही भाजपा को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा है। ऐसी स्थिति यहां कभी कांग्रेस की भी नहीं रही है।

No comments: