हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, December 26, 2018

दिव्यांग के मुंह में डंडा घुसाने वाले भाजपा नेता ने दी सफाई

यूपी के संभल में एक भाजपा नेता की गुंडई सामने आई है। भाजपा नेता ने कोतवाली क्षेत्र के संभल मुरादाबाद रोड पर एसडीएम कार्यालय के सामने एक दिव्यांग युवक को ना केवल पीटा बल्कि उसके मुंह में डंडा भी घुसा दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने सफाई दी।

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भाजपा नेता मोहम्मद मियां ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि वह युवक मोदी जी और योगी जी को गाली दे रहा था, मैंने पहले उसे समझाने की कोशिश की थी। वह नशे में था, मैं उसे छोड़ने की कोशिश कर रहा था। मैंने उसके मुंह में डंडा नहीं घुसाया। यह बीजेपी को बदनाम करने की साजिश थी। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में सीओ सुदेश कुमार का कहना है कि कल रात मामला दर्ज किया गया था, हमने अपनी टीमों को आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए भेजा है।

गौरतलब है कि भाजपा नेता मोहम्मद मियां सोमवार को किसी काम से संभल उपजिलाधिकारी कार्यालय पर आए थे। वहां एक दिव्यांग युवक एक राजनीतिक दल के खिलाफ गाली-गलौच कर रहा था। इस वजह से नेता का पारा चढ़ गया। उन्होंने युवक की ना केवल पिटाई की बल्कि ड़ंडा उसके मुंह में घुसा दिया। हालांकि युवक काफी देर तक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा।


No comments: