हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, December 13, 2018

रेलवे लाइन पार कर रहे 50 वर्षीय अधेड की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत

आलमनगर ओवर ब्रिज के पास गुरुवार सुबह रेलवे लाइन पार कर रहा अधेड की  ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई । मौके पर पहुँची जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया ।
नवीनगर मलिहाबाद निवासी रामजीवन (50) पुत्र ननकू अशोक  बिहार मे किराये पर कमरा लेकर पत्नी पूनम दो बेटा सूरज (10), सोनू ( 3) और 6 वर्षीय बेटी पूनम के साथ रहकर चाट का ठेला लगाकर जीवन यापन करता है | गुरूवार सुबह करीब 8 बजे वह घर से  बंन्द खरीदने के लिये रेलवे लाइन पार कर रहा था | तभी ट्रेन  की चपेट मे आकर रामजीवन की मौके पर ही मौत हो गई | सूचना पर पहुँची जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया |

No comments: