हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, December 26, 2018

एसएसबी ने लगाया निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर।


सिद्धार्थनगर / ककरहवा-नेपाल भारत सीमा पर तैनात एसएसबी की 43 वीं वाहिनी ने ककरहवा वीओपी के अन्तर्गत भारत नेपाल सीमा के भारतीय क्षेत्र के सलसलवा में निःशुल्क मानव चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी द्वारा मरीजो को निःशुल्क दवाईया वितरण किया गया।
सशत्र सीमा बल के 43वीं वाहिनी ककरहवा बीओपी के इंस्पेक्टर चन्द्रमोहन के नेतृत्व में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में व्यक्तियो एवं पशुओं के स्वास्थ का निरीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया। जिससे आस पास के गांवो के लोगों को काफी फायदा मिला और एसएसबी द्वारा लगाये गए इस चिकित्सा शिविर की ग्रामीण ने बहुत प्रशंसा भी किए। इस दौरान ककरहवा कम्पनी इंस्पेक्टर चन्द्र मोहन ने बताया की एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ साथ समाज सेवा का कार्य भी करती है। जिससे एसएसबी और ग्रामीण के लोगों में आपसी सामंजस्य भी स्थापित होती है।गावों के लोगों द्वारा भी हमें सहयोग मिलता है। जिससे हम देश विरोधी गतिविधियों को नाकाम करने में सफल होते है।इस दौरान लोगों में एसएसबी के प्रति आपसी सामंजस्य बना रहता है जिससे लोग बहुत खुश दिखते है और पूरे दिनभर ये कार्यक्रम चलता रहा।

No comments: