हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, December 29, 2018

पुलिस ने 3 शातिर चोरों को 6बाइक समेत किया गिरफ्तार




जनपद लखीमपुर में पुलिस अधीक्षक खेरी श्रीमती पूनम के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस टीम ने आज सुबह 5:00 बजे मुखबिर की सूचना पर गनेस उर्फ़ मिश्रा निवासी
जहाजपुर,शरीफ अली निवासी सुंदरबल व मोहर्रम शाह निवासी सुंदरवल को महेवा गंज तिराहे से गिरफ्तार किया है इनका संगठित गिरोह है वाहन चोरी इनका पेशा है,पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिलें चुरा कर यह लोग सुंदरवल में शरीफ अली व मोहर्रम शाह उपरोक्त के कबाड़ की दुकान पर काटने हेतु बेच देते हैं यह भी बताया कि चोरी में नाबालिग बच्चों का भी यह लोग इस्तेमाल करते हैं उक्त चोरों के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं
 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली सदर के प्रo निo अशोक कुमार पांडेय,उo निo जयप्रकाश यादव,उoनिo अवधेश यादव,काoअजीत कुमार सिंह,काo विजय शर्मा, काoअमित शर्मा,काoअरविंद कुमार,काoविष्णु कुमार शामिल रहे

No comments: