हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, December 26, 2018

यूपी और दिल्ली में आईएसआईएस मॉड्यूल का खुलासा एनआईए की 16 जगहों पर छापेमारी


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली की 16 जगहों पर छापेमारी की है। माना जा रहा है कि ये जगह आतंकी संगठन आईएसआईएस के नए मॉडयूल 'हरकत उल हर्ब ए इस्लाम' से जुड़े हैं। ये जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई है। सभी 16 ठिकानों पर जांच अभी जारी है। उत्तर प्रदेश के बहराइच में गोल्फर ज्योती रंधावा को अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 22 राइफल बरामद हुई हैं।
मुरादाबाद से आतंकवादी गतिविधियों को देख दिल्ली की स्पेशल सेल और एटीएस ने छापेमारी शुरू की। अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर इम्मा गांव में रात तीन बजे छापेमारी की गई। इस दौरान एटीएस स्थानीय पुलिस के फोन जब्त कर लिए गए। गांव के ही एक निवासी सईद के घर पर भी छापेमारी की गई। अभी तक यहां कुल सात इलाकों में छापेमारी की गई है।
खबर है कि भारी मात्रा में तमंचा और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं। बीते सात घंटों से स्पेशल सेल और एटीएस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। गृह मंत्रालय की दिसंबर 2017 में आई रिपोर्ट में कहा गया है कि एनआईए ने आईएसआईएस कैडरों के खिलाफ मामलों में 103 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से अधिकतर संख्या में लोग उत्तर प्रदेश से थे।

No comments: