हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, November 18, 2018

महासमुंद में कांग्रेस पर बरसे मोदी, कहा-पचास साल तक झूठ बोलकर देश को गुमराह किया

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होना है। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महासमुंद में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि, पचास साल तक आपने झूठ बोलकर देश को गुमराह किया। अब तो समझो, देश की जनता ने 440 में से आपको 40 पर लेकर के खड़ा कर दिया है। कर्नाटक में आप लोगों ने कहा था किसानों का क़र्ज़ माफ़ कर देंगे।

आपकी सरकार को एक साल होने को है लेकिन वहां के अख़बार छाप रहे हैं कि सैकड़ों की तादात में किसान, जिनके सिर में कर्ज था उनके नाम पर वारंट निकल रहे हैं और गिरफ्तार भी हो रहे है। उन्‍होंने कहा कि सब जानते हैं कि कांग्रेस ने सीताराम केसरी जी के साथ क्या किया जब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे। कांग्रेस परिवार से बाहर के किसी भी व्‍यक्‍ति को कभी अध्‍‍‍‍‍यक्ष नहींं बना सकती।
पहले दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होने की वजह से प्रदेश का विकास रुका था। छत्तीसगढ़ को विकास करने का पहला अवसर तब मिला,जब दिल्ली में भाजपा की सरकार आयी। तब रमन सिंह ने राज्य को बीमारू श्रेणी से बाहर निकाला।

No comments: