हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, November 18, 2018

छिंदवाड़ा में बोले मोदी-कांग्रेस के नेता सपने बेचकर ठगी करने वाले सौदागर

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छिंदवाड़ा से आने वाले और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ पर जम कर हमला किया। मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए राज्य में बीजेपी के किए गए काम गिनाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्वाभाव में धोखा करना है, ऐसे में देश की जनता उनपर विश्वास नहीं करने वाली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के घोषणा पत्र में तो कांग्रेस पार्टी गाय माता का नाम ले रही है लेकिन केरल में खुलेआम रास्ते पर कांग्रेस के लोग गाय के बछड़े का सिर काटकर मांस खाते हुए अपनी फोटो दिखाकर कहते हैं कि गौमांस खाना हमारा अधिकार है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता सपने बेचकर ठगी करने वाले सौदागर हैं।

No comments: