हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, November 18, 2018

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 3 सीटों पर प्रत्याशी बदले


कांग्रेस की ओर से रविवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कुल 18 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें तीन सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं जबकि पांच सीटों पर सहयोगी दलों के लिए छोड़ा गया है। जिन तीनों पर प्रत्याशी बदले गए हैं उनमें दो बीकानेर की और बूंदी की एक सीट केशवरायपाटन शामिल है।

तीसरी सूची में नोहर से अमित चाचन, बीकानेर वेस्ट से बीडी कल्ला, बीकानेर ईस्ट से यशपाल गहलोत, खंडेला से सुभाष मील, तिजारा इमामुद्दीन अहमद खान, किशनगढ़ बास से डॉ। करण सिंह यादव, मुंडावर से सहयोगी लोकतांत्रिक जनता दल, नगर से मुरारीलाल गुर्जर को, भरतपुर और मालपुरा से सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल, किशनगढ़ से नंदराम थाकन, जैतारण से दिलीप चौधरी, पाली से महावीर राजपुरोहित, बाली से सहयोगी एनसीपी, सुमेरपुर से रंजू रामावत, कुशलगढ़ से सहयोगी लोकतांत्रिक जनता दल, आसिंद से मनीष मेवाड़ा, केशवरायपाटन से राकेश बोयत के नामों की घोषणा की गई है।

इस सूची में पूर्व में घोषित दो उम्मीदवारों को मैदान से हटा दिया गया है। इनमें बीकानेर ईस्ट से कन्हैयालाल झंवर और केशवराय पाटन से सीएल प्रेमी शामिल हैं। इससे पहले, शनिवार को पार्टी ने 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। दूसरी सूची में डीग-कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह, फुलेरा से डॉ।हरिसिंह के बेटे विद्याधर, करणपुर से गुरमीत कुन्नर, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, हवामहल से महेश जोशी, राजाखेड़ा से रोहित बोहरा, डेगाना से विजयपाल, सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, विराटनगर से इंद्राज गुर्जर, बहरोड़ से डॉ।आरसी यादव, भीम से सुदर्शन सिंह रावत, बेगूं से राजेंद्र बिधूड़ी और लाडनूं से मुकेश भाकर को टिकट दिया गया है।

No comments: