सोमनाथ सोनकर की रिपोर्ट
ललितपुर-आज सुबह कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत राजघाट रोड स्थित पिसनारी बाग के पास स्थित डोरिया फार्म हाउस के निकट,आज सुबह लगभग 9:30 बजे के करीब एक ट्रक और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर से दो छात्रों की मौत हो गई है, जिसमें एक उपचार के लिए झांसी जाते समय तालबेहट में ही मौत हो गई दोनों मृतकों को जिला अस्पताल में मोर्ची में रखा गया जहां पर पंचनामा करते हुए उन्हें जिला मुख्यालय के पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया दोनों का पोस्टमार्टम हो रहा है, उक्त मृतक युवक जखौरा थाने के अंतर्गत निवासी बताए गए हैं। जिसमें मृतक मोहित पुत्र राजू यादव निवासी मनपुरा थाना जखौरा उम्र 18 वर्ष एवं अमर सिंह पुत्र मुन्नालाल कुशवाह उम्र 18 वर्ष निवासी गुलेदा थाना जखौरा ललितपुर है। दोनों मृतक जखोरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा 10-के छात्र हैं, और वह सुबह घर से कोचिंग जाने के लिए मुख्यालय ललितपुर आ रहे थे कि रास्ते में एक उनके परिचित ने मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें लिफ्ट दी और दोनों को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा लिया कि रास्ते में ललितपुर आने के बीच ही ललितपुर के पिसनारी डोरिया फॉर्म हाउस के पास उक्त सड़क दुर्घटना का घटनाक्रम हुआ जिसमें अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तथा मोहित उपचार के लिए झांसी ले जा रहे थे कि रास्ते में तालबेट में उनकी मौत हो गई।
यहां से बताते चलें कि उक्त दोनों मृतक छात्र, जखौरा के इंटर कॉलेज में अध्ययनरत थे,न कि टीईटी के लिए परीक्षा देने आये थे-? लेकिन अभी कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर खबरों की खबरों के अनुसार बताया गया कि मृतक छात्र टीईटी की परीक्षा देने आए थे , लेकिन यह मात्र इंटर के कॉलेज छात्र बताए गए हैं,यह जानकारी मृतक मोहित यादव के फूपा कृष्णपाल यादव ने बताया ।


No comments:
Post a Comment