हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, August 11, 2018

पुलिस ने किया सराहनीय कार्य। गुमराह होकर दिल्ली जा रहे बच्चे को पुलिस ने किया उसके पिता के हवाले

 
सिद्धार्थनगर जिले  से  गुमराह हो कर दिल्ली जा रहे एक नाबालिक बच्चे को पथरा के थानाध्यक्ष द्वारा उसके पिता को सुपुर्द किया गया। विगत दिनांक 10-8-2018 को पैदल मार्च एवं वाहन चेकिंग के दौरान कोन्कटी थाना  पथरा बाजार मे बस की चेकिंग की गयी जिसमे एक नाबालिक बच्चे को अकेला देखकर उससे पूछ ताछ किया गया तो उसने बताया कि अपने पिता से नाराज होकर दिल्ली जा रहा था। बच्चे के पिता को थाना में  बुलाकर  बच्चे के सुपुर्दगी की कार्यवाही की गयी। नाबालिक बच्चे का नाम राम सजीवन् यादव उम्र 12 वर्ष, पिता का नाम- रामभवन यादव, ग्राम-बाबा सेमरा, थाना-मिस्रौलिया है। लड़के ने पूछ ताछ में बताया कि वह मिस्रौलिया में बस मे बैठकर वेलवा रमवापुर बांसी होते हुए पथरा पहुचा था, दिल्ली जाने वाली बस पर। लड़के के पिता पुलिस के इस सराहनीय कार्य पर  पुलिस को दिया धन्यवाद ।

No comments: