प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केरल बाढ़ पीडितों की मदद के लिए केन्द्र सरकार की ओर से 500 करोड़ रुपये की राहत राशि देने का ऐलान कर चुके हैं. उन्होंने कुछ देर पहले ही केरल के सीएम और मंत्री मंडल के साथ समीक्षा बैठक की है. जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा करीब 10 बजे बाद पीएम मोदी ने बारिश रुकने पर सीएम पिनराई विजयन के साथ बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वें भी किया। पीएम ने बाढ़ की स्थिति पर गहरी चिंता जताई है।
पिछले 100 सालों की सबसे भयानक बाढ़ की चपेट में आए केरल में हालात का जायजा लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल पहुंचे थे लेकिन भारी बारिश के कारण उनका हवाई दौरा निरस्त हो गया. इसके बाद उन्होंने राज्य के मंत्रीमंडल की एक बैठक बुलाई, जिसमें राज्य के हालातों के बारे में चर्चा की गई. बाद में बारिश रुकने पर उन्होंने सीएम के साथ क्षेत्र का दौरा किया। बैठक के दौरान पीएम ने बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख तथा गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
बता दें कि दक्षिण भारत का तटवर्ती राज्य केरल पिछले 100 सालों की सबसे भयंकर बाढ़ में डूबा हुआ है. अब तक इस विभीषिका में मरने वालों का आंकड़ा 324 हो चुका है. तबाही के चलते फसल और संपत्तियों समेत कुल 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. बारिश के हालात देखकर अनुमान है कि यह नुकसान और बढ सकता है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी से केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की है. साथ ही केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

No comments:
Post a Comment