हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, May 3, 2018

चन्द्रकेश पटेल , ककरहवा -
सिद्धार्थनगर - 

 आज ककरहवा बाजार के फसादीपुर में स्थिति ह्यूमन पब्लिक  स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व विधायक श्री विजय पासवान ने  कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक  ने कहा कि सिद्धार्थनगर की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है। 
विशिष्ठ अतिथि के रूप में चौधरी विद्या देवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्री नूर मोहम्मद  ने अभिभावकों व शिक्षको को सम्बोधित करते हुए कहां कि बच्चे का भविष्य हम अध्यापकों  के हाथ में होता है । । अध्यापक कभी बच्चों के प्रति नकारात्मक सोच नही  रखते हैं और न  ही बच्चों को आगे बढ़ने में रूकावट पैदा करते हैं । अगर बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच रखेगे। तो बच्चे न कभी स्कूल जाने में घबरायेंगे न ही उनका भविष्य अंधकारमय होगा। इसलिए आप सदा अपने बच्चों का हौसला बढ़ाये रखे ताकि वह अपने जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति करें। विद्यालय के प्रबंधक श्री असलम खान ने  मुख्य अतिथि , विशिष्ठ अतिथि एवं अभिभावको को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया और अभिभावकों से यह अनुरोध किया कि अपने बच्चों को पढ़ाई एवं पढ़ाई के अलावा जीवन के हर क्षेत्र में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों के कार्यक्रमों में मुख्यरूप से सरस्वती वन्दना, स्वागतगीत, राष्टीयगीत , ,लोकगीत , छोटे बच्चों का पापा मेरे पापा,  एम.जे. फनी डॉस, मिलेट्री ऐक्शन सौग, नागिन डॉस, खली-बली डॉस, रानीलक्ष्मी बाई नाटक आदि प्रस्तुत करके बच्चों ने समस्त उपस्थित दर्शको का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुतुबुद्धीन और विद्यालय के समस्त स्टाप और अभिभावकगण व सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । 

No comments: