सत्येन्द्र उपाध्याय
सिद्धार्थनगर -
फ्यूचर ऑफ इंडिया के संस्थापक मज़हर आज़ाद का बयान
AMU में जिन्ना का फोटो विवाद हिंसक रूप ले चुका है लेकिन सवाल पैदा होता है कि आखिर कई दशक तक जिस फोटो पर कोई विवाद नहीं हुआ आज वह फोटो इतना महत्त्वपूर्ण कैसे हो गया । फ्यूचर ऑफ इंडिया के संस्थापक मज़हर आज़ाद ने कहा कि इस विवाद का मूल कारण कर्नाटक का चुनाव है । बिहार चुनाव से पहले पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे,उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले शमशान कब्रिस्तान,ईद और दीवाली,गुजरात चुनाव से पहले अहमद पटेल का आतंकी कनेक्शन,गुजरात चुनाव में पोलिंग से पहले मणिशंकर अय्यर के घर पर पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त के साथ अहमद पटेल को CM बनाने की पाकिस्तान की साजिश और अब कर्नाटक चुनाव से पहले जिन्ना की फोटो । मज़हर आज़ाद ने कहा अभी टीपू सुल्तान की एंट्री बाकी है और पोलिंग से पहले टीपू सुल्तान की भी एंट्री होगी । यही नागपुरिया गैंग की चुनावी रणनीति है । मज़हर आज़ाद ने कहा कि आज हर ऐरा गैरा जिन्ना की फोटो पर बोल रहा है लेकिन डुमरियागंज के सांसद द्वारा इस विषय पर बोलने से मैं हैरान हूं । सांसद जी को बोलना चाहिए बांसी कचहरी चौराहे से रानी गंज तक सड़क पर, इस डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लगता है बाँसी से नौगढ़ जो जनपद के मुख्य मार्ग है । 48 घण्टा पहले हुई बारिश हुई थी लेकिन आज 2 दिन के बाद भी सड़क पर एक एक फुट गहरे गड्ढों में कीचड़ भरा है उत्तर प्रदेश में आये भयंकर तूफान ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली । लेकिन सत्ताधारी दल के नेता पीड़ितों के साथ खड़ा होने,उनकी सहायता करने के बजाय बेतुके बयान देकर आम जनता के जख्म पर नमक लगाने का काम कर रहे हैं निन्दनीय ही नहीं शर्मनाक भी है ।

No comments:
Post a Comment