सत्येन्द्र उपाध्याय (सीईओ )
सांसद ने जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में दी जानकारी
ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकास खंड जोगिया के लखनपार फत्तेपुर और पटखौली और गायघाट में विभिन्न चौपालों को संबोधित करते हुए सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने केंद्र और राज्यसरकार के जनकल्याणकारी योजनाओ का बखूबी बयान करते हुए कहा कि चौपाल का उद्देश्य सरकार एवम सरकारी तंत्रो का हर घर तक पहुचना होता है हर घर को राशन कार्ड विजली शौचालय जैसी तमाम बुनियादी सुविधाओ से कोई भी घर वंचित न रहे । कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिंनिधि कौशलेंद्र त्रिपाठी ने
कहा कि हम इस अभियान के अंतर्गत गरीब समर्थक पहलों में उज्ज्वला योजना, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उजाला, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का शत प्रतिशत आच्छादन करेंगे । इस कार्यक्रम में जन समस्यओं को भी नोट किया गया तथा उस पर तत्काल कार्यवाही का आश्वाशन भी दिया । इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान लखनपार विक्रम लोधी नरसिंह अरविंद करपाठक मिथलेश सिंह ग्राम प्रधान फत्तेपुर मंजू पासवान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील पासवान सर्वेश्वर बाबा राधेकृष्ण ए डी वो पंचायत संजय वरुण के साथ क्षेत्र की सैकड़ो जनता उपस्थित रही ।




No comments:
Post a Comment