सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट
भारतीय रेलवे ने पीएम मोदी के सांसद के साथ ऐसा धोखा किया है, जिसके चलते क्षेत्र में उनका काफी मजाक उड़ा। मामला उततर प्रदेश के बस्ती जिले का है। यहां से बीजेपी सांसद हरीश दि्ववेदी शुक्रवार को बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। यहां ट्रेन का नया स्टॉपेज हुआ है। पर ट्रेन वहां मौके पर पहुंची ही नहीं। इसको लेकर विपक्ष के नेताओं ने उनका खूब मजाक बनाया तो जनता ने भी इसके जमकर मजे लिये। दरअसल इलाहाबाद से बस्ती की ओर जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन के बस्ती के बभनान में ठहराव की मांग काफी समय से चल रही थी। इसे रेल मंत्रालय ने पूरा कर दिया और शुक्रवार को पहली बार संगम एक्सप्रेस बभनान स्टेशन पर रुकने वाली थी। इस मौके को और महत्वपूर्ण बनाने के लिये बस्ती के सांसद हरीश दि्ववेदी का वहां ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम रख दिया गया। इसके लिये खूब तैयारियां भी की गयीं।
पर ट्रेन ने धोखा दे दिया। स्टॉपेज के पहले ही दिन ट्रेप एक दो नहीं बल्कि 12 घंटे लेट हो गई। मौके पर रखे गए कार्यक्रम में बड़ी भीड़ जुट गयी। जनता सांसद केा सुनने पहुंची। उसके मन में ट्रेन के स्टॉपेज का उत्साह भी था। पर पूर्व निर्धारित समय 10.35 बजे सुबह ट्रेन अपने समय पर नहीं आयी। सांसद भी ट्रेन लेट होने के चलते शाम चार बजे आए। उन्होंने सोचा कि एकाध घंटे में ट्रेन आ जाएगी। पर ट्रेन नहीं आयी और वो हरी झंडी नहीं दिखा सके। ट्रेन आई पूरे 12 घंटे बाद रात 10.42 बजे।

No comments:
Post a Comment