हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, January 21, 2019

डुमरियागंज सांसद माननीय जगदम्बिका पाल ने भाजपा बूथ अध्यक्षों में कम्बल वितरण किया

जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी के सकारपार में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के मण्डल पदाधिकारियों एवं संयोजक प्रभारी गण द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद माननीय जगदम्बिका पाल जी रहें एवं विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह जिला प्रभारी सिद्धार्थ नगर एवं जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी रहें ।
इस कार्यक्रम में भाजपा बूथ अध्यक्षों को सांसद द्वारा कम्बल वितरण कर उनका सम्मान किया गया । साथ ही साथ भाजपा के द्वारा पिछले चार सालो में जो विकास क़ी गाथा लिखी गयी थी उसकी जानकारी भी दी गयी और अपने संबोधन में माननीय सांसद एवं उपस्थिति अतिथियों ने कहा कि पिछले चुनाव 2014 क़ी तरह इस वर्ष 2019 में भी हमारी सरकार बनेगी इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता पूर्ण रूप से तैयारी कर लें ताकि हम पर उंगली उठाने वालो को मुंहतोड़ जवाब दे सकें । इस कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक राजेन्द्र पाण्डेय , विधानसभा संयोजक ईश्वरचन्द्र दूबे समेत सैकड़ो लोग उपस्थिति रहें । कार्यक्रम क़ी अध्यक्षता खेसरहा मण्डल अध्यक्ष राजदेव चतुर्वेदी ने किया ।

No comments: