शैलेष सोनकर की रिपोर्ट
अब हवाई जहाज के जैसा शौचालय रेल में होगा
भारतीय रेल अब अपनी रेलगाडि़यों के शौचालयों में और सुधार करने जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार विमानन कंपनियों से बराबरी करने के लिए रेलवे अब ट्रेनों में बायो टॉयलेट के स्थान पर वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाने जा रही है ।
गोयल ने कहा, 'हम विमानों की भांती ट्रेनों में भी प्रायोगिक तौर पर वैक्यूम बायो टॉयलेट लगा रहे हैं। करीब 500 वैक्यूम बायो टॉयलेटों का आर्डर दिया गया है । यह प्रयोग सफल होने पर मैं रेलगाड़ियों में लगे सभी 2.5 लाख बायो टॉयलेट को बदलकर वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हूं ।
रेल मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक 31 मई तक 37,411 डिब्बों में 1,36,965 बायो टॉयलेट लगाए गए हैं । प्रत्येक टॉयलेट पर करीब एक लाख रुपये की लागत आयी थी । मार्च 2019 तक करीब 18,750 और डिब्बों में बायो टॉयलेट लगाए जाने की योजना है । इसी के साथ भारतीय रेलवे के सभी डिब्बों में इस तरह के टॉयलेट लग जाएंगे । इस पर करीब 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी ।

No comments:
Post a Comment